बिना मास्क पकड़े नौजवानों को घंटे तक खड़ा रहने की सजा

कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइंस व जागरूकता का लोगों पर असर कम देखने को मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 11:37 PM (IST)
बिना मास्क पकड़े नौजवानों को घंटे तक खड़ा रहने की सजा
बिना मास्क पकड़े नौजवानों को घंटे तक खड़ा रहने की सजा

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइंस व जागरूकता का लोगों पर असर कम देखने को मिलता है। सरकार ने मास्क न पहनने वालों को 500 रुपये जुर्माना लगाने को कहा है। इसके बावजूद लोग मास्क न लगाकर खुद व दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पुलिस को मास्क न पहनकर आने वाले व्यक्ति व महिला को मास्क देकर नाके पर करीब घंटा खड़े करने के आदेश दिए है। इससे शायद लोग इसी सजा से ही मास्क पहनने लग जाएं।

मुख्यमंत्री पंजाब के इन आदेशों को अमल में लाते हुए थाना प्रभारी जतिन कपूर ने नूरपुरबेदी के कांगड़ चौक में नाका लगाया। इसमें मास्क न पहनने वाले नौजवानों को मास्क देकर करीब एक घंटा खड़ा करके सजा दी गई। इसके अतिरिक्त उनके हाथों में तख्तियां दी थी। इसमें लिखा था कि मैं घर से मास्क पहनकर ही बाहर जाउंगा।

जुर्माने किए जा रहे हैं: कपूर

थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि प्रत्येक दिन 50 लोगों के बिना मास्क के चालान किए जा रहे हैं। ऐसे लापरवाह व्यक्तियों के खिलाफ न केवल सख्त कार्रवाई की जा रही है। बल्कि उन्हें जुर्माने भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को अपील की है कि घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।

chat bot
आपका साथी