ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

भरतगढ़ भरतगढ़ के निकटवर्ती गांव बेली की लिक सड़क पर वीरवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण दो व्यक्ति घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 06:38 AM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

संवाद सूत्र, भरतगढ़

भरतगढ़ के निकटवर्ती गांव बेली की लिक सड़क पर वीरवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तुरंत भरतगढ़ के कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान राज सिंह पुत्र जोगिदर सिंह और लखवीर सिंह पुत्र गुरनैब सिंह दोनों वासी गांव बेली थाना कीरतपुर साहिब जिला रूपनगर के रूप में हुई है। डॉ.पुनीत सैनी ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रूपनगर के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी