नौ माह में तैयार होगा 40 शहीद सिंहों की याद में बनने वाला थीम पार्क

पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब में निर्माणधीन थीम पार्क के लिए अधिकारियों से बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:07 AM (IST)
नौ माह में तैयार होगा 40 शहीद सिंहों की याद में बनने वाला थीम पार्क
नौ माह में तैयार होगा 40 शहीद सिंहों की याद में बनने वाला थीम पार्क

जागरण टीम, रूपनगर/चमकौर साहिब: श्री गुरु गोबिद सिंह जी के बड़े साहिबजादों और 40 शहीद सिंहों की याद में थीम पार्क को अब विश्व मानचित्र पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विरासत-ए-खालसा की तर्ज पर इस थीम पार्क को बनाकर संगत के समर्पित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब में 2006 से निर्माणधीन थीम पार्क में विभाग के अधिकारियों और डिजाइनरों और आर्किटेक्ट से साथ बैठक कर कहा कि यह प्रोजेक्ट ऐसा होगा कि देश विदेश से संगत इसे देखने के लिए आएगी। मुख्यमंत्री पंजाब नौ महीने के बाद संगत को यह प्रोजेक्ट समर्पित कर देंगे। इस दौरान एबीडीएम कंपनी के डिजाइनर अमर बहल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में गुरु नानक देव जी से लेकर नौवें गुरु तेग बहादुर जी के इतिहास और गुरु गोबिद सिंह जी के श्री आनंदपुर में ऐतिहासिक पलों समेत,अलग अलग युद्ध और किला छोड़ने के बाद के सारे सफर को दर्शाया जाएगा। चन्नी ने कहा कि थीम पार्क प्रोजेक्ट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने साल 2006 में रखा था, लेकिन उसके बाद अकाली- भाजपा सरकार ने 10 साल तक इस प्रोजेक्ट पर गौर नहीं किया और काम की रफ्तार धीमी रही। अब कांग्रेस सरकार ने इस पर दोबारा से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि थीम पार्क प्रोजेक्ट दिल को छू लेने वाला होगा। यहां नौ बड़ी बड़ी गैलरियां बनाई जाएंगी, जिसमें अलग अलग तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। नौ महीनों में यह प्रोजेक्ट मुकम्मल कर लिया जाए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी समेत डिजाइनर अमर सिंह बहल और भारत उपाध्याय गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद वहां से ऐतिहासिक किताबें भी लीं गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा भी भेंट किया गया।

chat bot
आपका साथी