शारीरिक और मानसिक विकास में खेलें महत्वपूर्ण

खेलें हमारे जीवन का अनोखा अंग हैं खेलों का जीवन की सफलता में बहुत बड़ा योगदान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 05:21 PM (IST)
शारीरिक और मानसिक विकास में खेलें महत्वपूर्ण
शारीरिक और मानसिक विकास में खेलें महत्वपूर्ण

संवाद सहयोगी, श्री आनंदपुर साहिब: खेलें हमारे जीवन का अनोखा अंग हैं, खेलों का जीवन की सफलता में बहुत बड़ा योगदान है। शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तंदुरुस्त शरीर में सेहतमंद दिमाग का वास होता है। इसके लिए हर किसी को खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। यह बातें एसडीएम आनंदपुर साहिब ने एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लाक स्तरीय की जोनल खेलों की शुरुआत करने उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित करते कहीं। उन्होंने बताया कि ब्लाक आनंदपुर साहिब के विभिन्न मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी करीब 25 स्कूलों के विद्यार्थी बहुत ही उत्साह से भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी, खोखो, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। जिनमें 14,17 और 19 साल के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह खेलें चार दिन तक चलेंगी। पहले दो दिन लड़कियों के और अगले दो दिन लड़कों के मुकाबले होंगे। सेहतमंद और तंदुरुस्त पंजाब की स्थापना का महत्व बताते हुए एसडीएम ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलें वतन पंजाब की शुरुआत की गई। तीस अगस्त तक इस रजिस्ट्रेशन हो रही है। ब्लाक स्तर के मुकाबले दशमेश मार्शल आटर्स अकादमी के मैदान में होंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में विभिन्न उम्र हद के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खेलें वतन पंजाब की, के बारे में विभिन्न संस्थाओं और व्यापारियों से बैठकें करके उनको इन खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल सुखपाल कौर वालिया, स्टाफ, प्रबंधकों और विद्यार्थियों द्वारा ऐसे खेल मुकाबलों के आयोजन और बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो स्कूल आज इन खेलों में भाग ले रहे हैं। उनके अध्यापकों और प्रबंधकों ने पूरी तैयारी करवाई है। इसी तरह वर्ग को खेलों से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार प्रशंसनीय प्रयास कर रही है। इस मौके पर जरनैल सिंह जिला शिक्षा अफसर, डिप्टी डीओ सुरिदरपाल सिंह, जोनल प्रधान प्रिसिपल सुखपाल कौर वालिया, डीएम बलजिदर सिंह, हरकीरत सिंह मिन्हास, शमशेर सिंह काकू, तरलोचन सिंह राणा, अशोक राणा, मनदीप सिंह, अणखपाल सिंह, रचन कौर, नैंसी, सुखप्रीत सिंह, गुरिदर सिंह कंदोला, इकबाल सिंह थप्पल, अमरजीत सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, अशोक राणा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी