थर्मल कर्मियों ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन

घनौली में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष आरटीपी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन और पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक द्वारा संयुक्त रूप से अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 04:39 PM (IST)
थर्मल कर्मियों ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन
थर्मल कर्मियों ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन

जागरण टीम, रूपनगर, घनौली : घनौली में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष आरटीपी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन और पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक द्वारा संयुक्त रूप से अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान रोष रैली के दौरान पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के प्रदेश सचिव नरेंद्र सैनी, थर्मल यूनिट के प्रधान राज कुमार तिवाड़ी, रणजीत सिंह नीलों, बीरपाल सिंह, बलदेव सिंह आदि नेताओं ने पावरकॉम मैनेजमेंट और गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की मैनेजमेंट को चेतावनी देते कहा कि यदि थर्मल प्लांट रूपनगर में पिछले 20-25 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को प्लांट से जबरन बाहर निकालने का प्रयास किया गया, तो उनकी जत्थेबंदियां बिजली कर्मचारी एकता मंच के सहयोग के साथ कड़ा संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएंगी।

उन्होंने आरोप लगाते कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट जत्थेबंदी के साथ किए समझौतों को लागू करने से इंकार कर रही है। जिस कारण समूह कर्मचारियों में गहरा रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में पाए जा रहे रोष को दूर करने के लिए 12 मार्च को हैड ऑफिस पटियाला में पावरकॉम के खिलाफ विशाल धरना दिया जा रहा है। जिसके उपरांत 16 मार्च को कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी के खरड़ में आवास का घेराव किया जाएगा। पावरकॉम मैनेजमेंट गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के बंद हो चुके यूनिटों के ठेकेदारी सिस्टम के अंतर्गत काम करते कर्मचारियों को थर्मल प्लांट से बाहर निकालने के लिए चालें चलने की बजाए जल्द से जल्द नए मंजूर हो चुके 800 मेगावॉट क्षमता वाले सुपर क्रिटीकल यूनिट स्थापित करने का काम शुरू करें। जिसके साथ यह कर्मचारी भी इसमें एडजेस्ट हो जाएंगे और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के नए साधन पैदा होंगे। इस रैली के दौरान परमजीत सिंह बैंस, बजिदर कुमार, काशीनाथ, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने भी अपने विचार पेश किए।

chat bot
आपका साथी