महंत मोहन गिरि महाराज ने 95 मरीजों को दी विदायगी

नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव सरथली के शिव म¨दर में राष्ट्रीय संत महंत मोहन गिरि महाराज द्वारा संगत के सहयोग के साथ लगवाए गए 3 दिवसीय 35वें आंखों के मुफ्त ऑपरेशन कैंप की समाप्ति पर आज समूह मरीजों को विदायगी दी गई। इस मौके विशेष रूप से पहुंचे दून सभा वैल्फेयर सोसायटी नूरपुरबेदी के सरपरस्त पंडित राम तीर्थ जेतेवाल ने ऑपरेशन करवाने के बाद आश्रम में पहुंचे 95 मरीजों को विदा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 08:19 PM (IST)
महंत मोहन गिरि महाराज ने 95 मरीजों को दी विदायगी
महंत मोहन गिरि महाराज ने 95 मरीजों को दी विदायगी

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी

नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव सरथली के शिव म¨दर में राष्ट्रीय संत महंत मोहन गिरि महाराज द्वारा संगत के सहयोग के साथ लगवाए गए 3 दिवसीय 35वें आंखों के मुफ्त ऑपरेशन कैंप की समाप्ति पर समूह मरीजों को विदायगी दी गई। विशेष रूप से पहुंचे दून सभा वेलफेयर सोसायटी नूरपुरबेदी के सरपरस्त पंडित राम तीर्थ जेतेवाल ने ऑपरेशन करवाने के बाद आश्रम में पहुंचे 95 मरीजों को विदा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके द्वारा किए गए नेक तथा महान कार्यों से होती है। उन्होंने महंत मोहन गिरि महाराज की प्रशंसा करते कहा कि वह गत 3 दशकों से अधिक समय से शिव मंदिर सरथली में रहकर मानवता की सेवा में योगदान दे रहे हैं। इसके अतरिक्त आश्रम में प्रत्येक वर्ष गरीब लड़कियों की शादी जैसे परोपकारी कार्य करवा रहे हैं।

महंत मोहन गिरि महाराज ने कहा कि वह संगत तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग के साथ ऐसे कार्य में लगे हुए हैं। मरीजों को मुफ्त चश्में भी प्रदान किए गए। सरपंच विजय कुमार, एसडीओ श्याम लाल, नितिन कुमार डूमेवाल, व¨रदर वर्मा, हरमेश ¨सह, दलजीत ¨सह, डॉ.गुरनाम ¨सह, चन्ना सेन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी