आप ने किसानों के हक में निकाली बाइक रैली

आम आदमी पार्टी हलका चमकौर साहिब द्वारा जिला प्रधान एडवोकेट दिनेश चड्ढा की अगुआई में किसानों के हक में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:33 PM (IST)
आप ने किसानों के हक में निकाली बाइक रैली
आप ने किसानों के हक में निकाली बाइक रैली

संवाद सूत्र, मोरिडा : आम आदमी पार्टी हलका चमकौर साहिब द्वारा जिला प्रधान एडवोकेट दिनेश चड्ढा की अगुआई में किसानों के हक में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। सकिदर सिंह सहेड़ी ने बताया कि किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली का आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल रैली अनाज मंडी मोरिडा से शुरू होकर बाजारों में होती हुई ढोलणमाजरा चौक मोरिडा में समाप्त हुई। इस मौके पर सीनियर नेता डा. चरनजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुरजन सिंह, स्वर्ण सिंह, मनजीत सिंह बहरामपुर, पुरुषोतम सिंह, गुरचरन सिंह, कुलदीप सिंह, कमल सिंह गोपालपुर, लखविदर सिंह, पाल सिंह गोसलां, बलविदर सिंह चैड़ियां, निर्वैर सिंह चैड़ियां, करमजीत सिंह समाणा, एनपी राणा, सुखमिदर सिंह, दविदर सिंह, रजिदर सिंह, जगमोहन सिंह रंगिया उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी