बंदरों ने किया 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल

संवाद सहयोगी, कुराली : कुराली के वार्ड नंबर 9 में एक घर की छत पर खेल रहे बच्चे पर बंदरों ने हमला कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 11:48 PM (IST)
बंदरों ने किया 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल
बंदरों ने किया 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल

संवाद सहयोगी, कुराली : कुराली के वार्ड नंबर 9 में एक घर की छत पर खेल रहे बच्चे पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल बच्चे को सिविल अस्पताल कुराली में लाया गया। मंगलवार शाम को 8 वर्षीय मनवीर ¨सह पुत्र न¨रदर ¨सह वासी कुराली घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान बंदरों का झुंड आ गया तथा बंदरों ने मनवीर पर हमला कर दिया। इस संबंधी बच्चे के पिता न¨रदर ¨सह ने बताया कि उनका पुत्र छत पर खेल रहा था तथा वह नीचे थे। इस दौरान मनवीर ने शोर मचाना शुरू कर दिया तथा वह तुरंत छत पर गए तो उन्होंने देखा के बंदरों के झुंड ने मनवीर पर हमला कर दिया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत बंदरों को भगाया जबकि इस दौरान बंदरों ने मनवीर को कई जगह पर नाखूनों के साथ घायल कर दिया तथा उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मनवीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने नगर कौंसिल तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें बंदरों से निजात दिलाई जाए ताकि उनके बच्चे तथा वे सुरक्षित रह सकें।

chat bot
आपका साथी