आठ दिन की रिमांड पर लिया गया संपत नेहरा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की रची साजिश; अब इस मामले में लिया गया प्रोडक्शन वांरट पर

Gangster Sampat Nahra रूपनगर पुलिस बठिंडा जेल से कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा को प्रोटक्शन करंट पर रूपनगर लाई है। संपत नेहरा को सीजेएम सीमा अग्निहोत्री की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने जिला पुलिस को संपत नेहरा का 8 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। संपत नेहरा को कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच दोपहर के समय रूपनगर कोर्ट लाया गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2023 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2023 04:02 PM (IST)
आठ दिन की रिमांड पर लिया गया संपत नेहरा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की रची साजिश; अब इस मामले में लिया गया प्रोडक्शन वांरट पर
आठ दिन की रिमांड पर लिया गया संपत नेहरा

HighLights

  • आठ दिन की रिमांड पर लिया गया संपत नेहरा
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की रची साजिश
  • नेहरा को रूपनगर पुलिस ने प्रोडक्शन वांरट पर लिया है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। Punjab News: केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा (Gangster Sampat Nehra) को रोपड़ पुलिस की टीम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस भी गैंगस्टर नेहरा को प्रोडंक्शन वारंट पर लिए जाने के लिए तैयारी कर रही है।

इसमें कहा जा रहा है कि हाल ही में राजस्थान में श्री करणी सेना के राष्ट्रीय प्रधान ही हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी उससे पूछताछ करना चाहती है।

नेहरा ने शूटरों को सौंपी गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी

केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा का राजस्थान के जयपुर में शूटरों द्वारा करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नाम सामने आया है।

इसलिए, आरोपी गैंगस्टर नेहरा को राजस्थान पुलिस केंद्रीय जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर जा सकती है, लेकिन वीरवार सुबह रोपड़ पुलिस केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर को रोपड़ जिले में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पहले ही प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर चली गई है।

नेहरा आठ दिन की रिमांड पर 

संपत नेहरा को सीजेएम सीमा अग्निहोत्री की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने जिला पुलिस को संपत नेहरा का 8 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।

संपत नेहरा को कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच दोपहर के समय रूपनगर कोर्ट लाया गया। संपत्ति से पुलिस थाना सिंह भगवानपुर में दर्ज आर्म एक्ट के तहत मामले में पूछताछ करेगी। जिससे अहम खुलासे हो सकते। 

यह भी पढ़ें- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा, लॉरेंस के गुर्गे ने बठिंडा जेल में रची हत्या की साजिश; शूटर्स को दी AK-47

बठिंडा जेल में रची गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

केंद्रीय जेल में बंद सभी प्रमुख गैंगस्टरों पर सीसीटीवी के जरिए उनकी हर गतिविधियों पर जेल प्रशासन की ओर नजर रखी जा रही है। नजर रखने के अलावा उक्त गैंगस्टर जिस सैल में बंद है, उसके आस पास जैमर लगे हुए है।

बता दें कि राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गोगामेड़ी की हत्या की साजिश बठिंडा जेल (Bathinda Jail) में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के बेहद करीबी संपत नेहरा (Sampat Nehra) ने रची थी

यह भी पढ़ें- संपत नेहरा ने जेल से रची थी गोगमामेड़ी की हत्या की साजिश, बीते मार्च में पंजाब पुलिस ने राजस्थान को दिया था इनपुट

chat bot
आपका साथी