जादू टोना करने के शक में ताया के लड़के पर दातर से किया हमला, 80 टांके लगे

कीरतपुर साहिब में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। इसमें एक 30 वर्षीय युवक ने अपने ताया के लड़के पर जादू टोना करने का शक होने पर उस पर दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM (IST)
जादू टोना करने के शक में ताया के लड़के पर दातर से किया हमला,  80 टांके लगे
जादू टोना करने के शक में ताया के लड़के पर दातर से किया हमला, 80 टांके लगे

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। इसमें एक 30 वर्षीय युवक ने अपने ताया के लड़के पर जादू टोना करने का शक होने पर उस पर दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती है। वहां पर इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसके शरीर पर 80 से अधिक टांके लगाए गए हैं। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। घायल विजय कुमार (45) पुत्र संत राम निवासी गांव जिओवाल थाना कीरतपुर साहिब में फर्नीचर बनाने का काम करता है। सोमवार देर रात वह अपने प्रेस ठीक करवाने के लिए मेन बाजार कीरतपुर साहिब में आया हुआ था। इस दौरान उसके चाचा का लडका महिदर पाल उर्फ गिन्नी (30) पुत्र प्रीतम दास निवासी गांव जिओवाल उसे मिला और विजय कुमार को कोई जरूरी बात करने के लिए उसकी एक्टिवा पर बैठकर कहीं चलने के लिए कहा। इसके बाद महिदर पाल उसे गांव भगवाला की तरफ जाने वाले रास्ते में आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल नहर के पुल से थोड़ा आगे ले आया। वहां पर महिदर पाल ने विजय कुमार पर आरोप लगाया कि वह जादू टोना करता है, लेकिन विजय कुमार ने ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान महिदर पाल ने दातर से विजय कुमार पर कई वार कर दिए। इसी दौरान किसी वाहन की लाइट दिखने के कारण महिदर पाल ने विजय कुमार को नहर की पटरी की साइड पर उगी झाड़ियों में धक्का देकर फेंक दिया और वह स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। इसके बाद खून से लथपथ विजय कुमार गंभीर हालत में लगभग 300 मीटर दूर नंगे पैर चलता हुआ गांव भटोली में अपने किसी जानकार के घर तक पहुंचा और गेट को खटखटाते हुए वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उक्त परिवार ने विजय कुमार के भाई गोल्डी को सूचित किया। उससने मौके पर पहुंचकर उक्त परिवार के साथ रहने वाले चमन लाल की गाड़ी में घायल विजय कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब पहुंचाया, जहां पर तैनात डाक्टरों ने विजय कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मौके पर सरकारी एंबुलेंस न मिलने के कारण नगर कौंसिल आनंदपुर साहिब के पूर्व अध्यक्ष मोहिदर सिंह वालिया की लगाई गई एंबुलेंस में उसे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया। वहीं थाना प्रमुख कीरतपुर साहिब इंस्पेक्टर हरकीरत सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय कुमार के बयान पर महिदर पाल उर्फ गिन्नी पुत्र प्रीतम दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी