गणपति पूजन से दूर होते हैं हर कष्ट: राजेंद प्रसाद

शहर में विभिन्न जगहों पर गणपति बप्पा की पूजा बुधवार को भी भक्तिमय वातावरण में जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 04:38 PM (IST)
गणपति पूजन से दूर होते हैं हर कष्ट: राजेंद प्रसाद
गणपति पूजन से दूर होते हैं हर कष्ट: राजेंद प्रसाद

जागरण संवाददाता, नंगल: शहर में विभिन्न जगहों पर गणपति बप्पा की पूजा बुधवार को भी भक्तिमय वातावरण में जारी रही। अपने -अपने मोहल्लों, बाजारों व शिक्षण संस्थानों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश जी की मूर्तियों के समक्ष भक्तों ने पूजा कर गुणगान किया। वहीं कई जगहों पर गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अजौली मोड़ की शास्त्री मार्केट में चल रहे गणेश उत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्तजन विद्वान पंडितों के प्रवचन सुन कर गणपति बप्पा की आराधना करने में लीन हैं। मंगलवार देर रात्रि आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रतिनिधि बीके रीमा सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने भक्तों का अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को जीवन में किस तरह से अच्छे कार्य करने हैं। इस दौरान आत्मा से परमात्मा के संबंधों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पं. दीपक शर्मा ने कहा कि हमारे शास्त्रों में शक्ति की उपासना के लिए भगवान श्री गणेश को सर्वोपरि स्थान प्रदान किया गया है। कलयुग में विघ्नहर्ता माने जाते श्री गणेश जी की पूजा फलदायी मानी जाती है। गणेश जी की स्तुति करके शुरू किया जाने वाला हर कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। उन्होंने प्राणी मात्र का मार्गदर्शन करते हुए सभी को जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। श्री हनुमान मंदिर पुराना गुरुद्वारा में चल रहे गणेश उत्सव में प्रवचन देते हुए पं. राजेंद्र प्रसाद शास्त्री उत्तरांचल वालों ने कहा कि गणपति की कृपा प्राणी के हर विघ्न दूर कर देती है। उन्होंने बताया कि श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी के नेतृत्व में 12 सितंबर वीरवार को दोपहर दो बजे मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाल कर गणपति बप्पा की मूर्ति को सतलुज पार्क के निकट नंगल डैम झील में विसर्जित किया जाएगा। सतलुज में विसर्जन आज शास्त्री मार्केट में चल रहे कार्यक्रम बारे प्रवीन द्विवेदी ने बताया कि श्री गणेश उत्सव के दौरान 12 सितंबर वीरवार को भव्य शोभा यात्रा निकाल कर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ सतलुज के घाट पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के लिए शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुबह 11 बजे हवन करने के बाद मार्केट से शोभायात्रा शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी