लाठीचार्ज के विरोध में फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक रूपनगर डिवीजन पेंशनर्स एसोसिएशन और किसानों व दुकानदारों ने हरियाणा के करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 05:10 PM (IST)
लाठीचार्ज के विरोध में फूंका  हरियाणा सरकार का पुतला
लाठीचार्ज के विरोध में फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, रूपनगर: पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक रूपनगर डिवीजन, पेंशनर्स एसोसिएशन और किसानों व दुकानदारों ने हरियाणा के करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम, डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों को नौकरी से सस्पेंड कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। बनवारी लाल, कुलदीप सिंह घनौली, रणजीत सिंह गिल, मुरली मनोहर, अनंत राम, रजिदर सिंह, मोहन सिंह मनसुहा, गुरदयाल सिंह ट्रक यूनियन, मघर सिंह, बल्ली सीट कवर वाले,हरजीत सिंह रत्तेवाल, हरदीप सिंह काहलो नानकपुरा, कंवलजीत सिंह, वरियाम सिंह, दविदर वैनीपाल, रजिदर कुमार, राम सरूप, जसविदर सिंह, नरिदर सैनी ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ अगर बनती कार्रवाई न की गई, तो हरियाणा सरकार के खिलाफ होने वाले संघर्ष में बढ़ चढ़कर शिरकत की जाएगी। इस संघर्ष के दौरान हालात खराब होने की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी