शादी का झांसा से शारीरिक शोषण करने वाले पर कार्रवाई की मांग

आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव गोपालपुर लसाड़ी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के गुरमीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह पिछले करीब 7-8 माह से उसे विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:11 AM (IST)
शादी का झांसा से शारीरिक शोषण करने वाले पर कार्रवाई की मांग
शादी का झांसा से शारीरिक शोषण करने वाले पर कार्रवाई की मांग

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव गोपालपुर लसाड़ी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के गुरमीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह पिछले करीब 7-8 माह से उसे विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उक्त फौजी गुरमीत सिंह के साथ उसकी मुलाकात फेसबुक के द्वारा हुई थी। इस उपरांत गुरमीत सिंह ने उसके साथ विवाह करवाने की पेशकश की और मुलाकात का सिलसिला बढ़ता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान गुरमीत सिंह उसे चंडीगढ़, खरड़ एवं अन्य होटलों और मॉल में भी ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। लड़की ने कहा कि मार्च 2020 के बाद गुरमीत सिंह ने उसके साथ विवाह न करवाने के बहाने लगाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने कहा कि अब पुलिस प्रशासन के उच्चधिकारियों और सिविल अदालत आनंदपुर साहिब के दखल के बाद उक्त गुरमीत सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज हो गया है। लेकिन वह अब मेडिकल और अन्य कई तरह के बहाने बनाकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उक्त फौजी जवान और उसके परिवार द्वारा लगातार धमकी मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गुरमीत सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसे इंसाफ दिलाया जाए। इस संबंधी थाना आनंदपुर साहिब थाना के प्रमुख रुपिदर सिंह ने कहा कि उक्त गुरमीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी