Roopnagar: चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने किसानों के धरने में जाने से रोका, घर में किया नजरबंद; पूर्व CM ने सरकार पर लगाए आरोप

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने संगरूर जाने रोक दिया। साथ ही उनके मोरिंडा निवास पर नजरबंद कर दिया। चरणजीत सिंह चन्नी संगरूर में भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने चन्नी को रवाना होते वक्त रोक लिया और संगरूर ना जाने की अपील की।

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma Publish:Sat, 03 Feb 2024 02:49 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2024 02:49 PM (IST)
Roopnagar: चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने किसानों के धरने में जाने से रोका, घर में किया नजरबंद; पूर्व CM ने सरकार पर लगाए आरोप
चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने किसानों के धरने में जाने से रोका

जागरण संवाददाता, मोरिंडा (रूपनगर)। ऑल इंडिया कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के सदस्य और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने संगरूर जाने रोक दिया। साथ ही उनके मोरिंडा निवास पर नजरबंद कर दिया। चरणजीत सिंह चन्नी संगरूर में भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने चन्नी को रवाना होते वक्त रोक लिया और संगरूर ना जाने की अपील की। मौके पर सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलिस द्वारा रोकने और संगरूर ना जाने के अपील पर ऐतराज जताते हुए कहा कि वो कोई गैर संवैधानिक कार्य करने नहीं जा रहे हैं।

इमरजेंसी के हालात बन गए हैं: चन्नी

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने इमरजैंसी जैसे हालात बना दिए हैं। चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ऐसा किया जा रहा है तो आम लोगों के साथ क्या किया जा रहा होगा, ये बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार पर बरसते हुए कहा कि पंजाब के लोग ऐसी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab Farmers Protest: किसान नेता को नजरबंद करने पर किसानों का रोष, धरने पर बैठकर हाईवे किया जाम; तीन जगह से रूट डायवर्ट

chat bot
आपका साथी