कीरतपुर साहिब के 11 वार्डों नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप: राणा

कीरतपुर साहिब में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद अंदर खाते विभिन्न पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 04:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 04:30 AM (IST)
कीरतपुर साहिब के 11 वार्डों नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी  आप: राणा
कीरतपुर साहिब के 11 वार्डों नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप: राणा

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब में नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद अंदर खाते विभिन्न पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा हलका आनंदपुर साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजीव राणा ने कहा कि कीरतपुर साहिब में 11 वार्डों में पार्टी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी उन्होंने कहा कि आप लोगों की चहेती पार्टी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के विकास कार्यो की नीति से जहां लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं यहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने लोगों से गए चुनावी वादों को नहीं पूरा किया है। इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार ने भी पंजाब की जनता को केवल लूटा ही है। इस कारण लोगों ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके प्रत्याशियों को लोग वोट देकर जिताएंगे। चुनाव के लिए आप ने बनाई सात सदस्यीय कमेटी संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: आम आदमी पार्टी विधान सभा हलका चमकौर साहिब की बैठक पार्टी के सीनियर नेता डा. चरनजीत सिंह, स्वर्ण सिंह सैंपलां और सर्किल प्रधान गुरचरन सिंह माणेमाजरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पंचायत चुनाव संबंधी सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जो सभी वार्डों में चुनाव लड़ने वाले योग्य उम्मीदवार का चयन करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव निशान झाड़ू पर चुनाव लड़ेगी। जो चुनाव कमेटी बनाई गई है, उसमें गुरचरन सिंह माणेमाजरा, कंवरदीप सिंह गोलडी, इंद्रजीत सिंह रिकू, प्रीत राणा, हरमेल सिंह फौजी, निर्मल सिंह छोटा और राजीव कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में सुखदेव सिंह सुक्खा, रोशन लाल, अवतार सिंह माणेमाजरा, शेर सिंह माणेमाजरा, बलविदर सिंह धीमान, इंद्रपाल सिंह, हरनेक सिंह व रणजीत सिंह काला भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी