लोहड़ी पर दी कृषि सुधार कानूनों को तिलांजलि

रूपनगर हलका आप विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने गांव संदोआ में किसानों के साथ मिलकर लोहड़ी पर केंद्र के पास किए कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:42 PM (IST)
 लोहड़ी पर दी कृषि सुधार कानूनों को तिलांजलि
लोहड़ी पर दी कृषि सुधार कानूनों को तिलांजलि

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: रूपनगर हलका आप विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने गांव संदोआ में किसानों के साथ मिलकर लोहड़ी पर केंद्र के पास किए कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जब तक इन कानूनों को रद नहीं किया जाता, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इन कानूनों की समीक्षा करने के लिए समिति बनाने के जो आदेश दिए हैं, उसमें लिए गए मेंबर पहले ही इन कानूनों की हिमायत कर चुके हैं। इसलिए उनसे भी किसानों को कोई आस नहीं है। इस मौके पर सरपंच बख्शीश सिंह, भजन सिंह संदोआ, प्रेम सिंह फैजी, प्रीतम सिंह, स्वर्ण सिंह, दुर्गा दास, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, रोशनी, सुरिदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनजोत सिंह व रुपिदर सिंह भी उपस्थित थे। किसानी संघर्ष की सफलता के लिए अरदास की संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: बीबी शरन कौर खालसा कालेज चमकौर साहिब ने किसानी संघर्ष की सफलता और सरबत के भले के लिए गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में अरदास समागम करवाया गया। इस मौके प्रिसिपल डा. जसवीर सिंह ने केंद्र सरकार से खेती सुधार कानूनों का रद करने की मांग की। केंद्र ने किसानों को मुश्किल में डाला संवाद सूत्र, घनौली: पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रोष प्रदर्शन किया। सूबा जनरल सचिव नरिदर सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून पास कर किसानों को मुश्किलों में डाला है। इस मौके गुरविदर सिंह, विलायती राम, नरिदर सिंह, दर्शन सिंह, मलविदर सिंह, जगजीत सिंह व कमलजीत सिंह आदि सहित अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी