निजी संग्रह से चेयरमैन ने पुस्तकालय को भेंट की 100 पुस्तकें

फोटो 25 एनजीएल 05 में है जागरण संवाददाता, नंगल भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड के चंडीगढ़ सचिवालय में

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 01:08 AM (IST)
निजी संग्रह से चेयरमैन ने पुस्तकालय को भेंट की 100 पुस्तकें

फोटो 25 एनजीएल 05 में है

जागरण संवाददाता, नंगल

भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड के चंडीगढ़ सचिवालय में आयोजित मुख्य अभियंताओं की कांफ्रेंस के दौरान विविध ज्ञानवर्धक विषयों के लिए बोर्ड के अध्यक्ष इंजी. एबी अग्रवाल ने पुस्तकें भेंट की हैं। प्रेरणा प्रदान करने के अलावा विद्युत, सिंचाई, मैनेजमेंट, साहित्य पर आधारित 100 पुस्तकें चेयरमैन ने अपने निजी संग्रह से बीबीएमबी पुस्तकालय के लिए दान की हैं। ऐसा उदाहरण स्थापित करते हुए उन्होंने इंजीनियरिंग भाईचारे को एक संदेश दिया कि पुस्तकों की तरह बहुमूल्य संसाधनों के सामूहिक स्वामित्व से विचारों के पठन और इनके प्रचार-प्रसार को बल मिलता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपील भी की कि इस तरीके से पुस्तकालयों को समृद्ध बनाया जाना चाहिए। पुस्तकों को अपने निजी घरों तक सीमित रखने की बजाए इन्हें संगठनात्मक एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखे जाने से लाखों वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद हो सकती है।

chat bot
आपका साथी