पटियाला में पहली बार छह मौतें, 248 नए पॉजिटिव

पटियाला लॉकडाउन व अनलॉक पीरियड के दौरान जिले में सोमवार को 248 लोग पॉजिटिव आए हैं और छह लोगों की मौत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:09 AM (IST)
पटियाला में पहली बार छह मौतें, 248 नए पॉजिटिव
पटियाला में पहली बार छह मौतें, 248 नए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, पटियाला : लॉकडाउन व अनलॉक पीरियड के दौरान जिले में सोमवार को 248 लोग पॉजिटिव आए हैं और छह लोगों की मौत हुई। अब 2977 पॉजिटिव हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। संक्रमितों में 12 पुलिस कर्मचारी, सात गर्भवती महिलाएं व दो हेल्थ वर्कर शामिल हैं। अब तक सेहत विभाग ने 51913 सैंपल लिए जिसमें से 46988 नेगेटिव हैं।

वहीं, 85 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं, जिनके साथ ठीक होने वाले 1808 हुए। 163 नए एक्टिव केस आने के बाद कुल एक्टिव 1115 हो गए हैं। पॉजिटिव आए केसों में 122 पटियाला शहर, 24 नाभा, 27 राजपुरा, 12 समाना, पांच पातड़ां, दो सनौैर व 56 गांवों से हैं। 76 लोग पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले हैं, जबकि 137 लोग फ्लू के लक्षणों वाले हैं। आज सेहत विभाग ने तीन नए इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें पटियाला शहर की मार्कल कॉलोनी, अर्बन एस्टेट फेस-1 की एमआइजी कॉलोनी व नाभा की न्यू बस्ती एरिया शामिल है। अब जिले में 21 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गए हैं। नाभा के मोदी मिल एरिया को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। छह लोगों की मौत

जिले में सोमवार को छह लोंगों की मौत हुई है। जिसमें जंड गली के 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति जो दिल व शूगर के रोग से पीड़िता था। दूसरा गांव करतारपुरा का 60 साल का बुजुर्ग शामिल है, जिसे सांस की तकलीफ और ब्लडप्रेशर की दिक्कत थी। तीसरा बाबी जीवन सिंह बस्ती का 60 साल का व्यक्ति है, जो शूगर व दिल की बीमारी का मरीज था। चौथा पटियाला में तोपखाना का 31 साल का व्यक्ति था, जो बचपन से शूगर का मरीज था और किडनी की परेशानी झेल रहा था। पांचवां किला चौक के पास रहने वाला 70 साल का व्यक्ति जिसे सांस की तकलीफ थी और छठा 40 साल का गांव चरासो का व्यक्ति लीवर की बीमारी से ग्रस्त था।

chat bot
आपका साथी