फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के चुनाव में अशोक सिगला व रोहित बांसल प्रधान पद के लिए मैदान में

फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन (एफपीआइए) के चुनाव को लेकर 23 नवंबर की तारीख तय होते ही इलाके में दोनों ही ग्रुप सरगर्म हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 12:10 AM (IST)
फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के चुनाव में अशोक सिगला व रोहित बांसल प्रधान पद के लिए मैदान में
फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के चुनाव में अशोक सिगला व रोहित बांसल प्रधान पद के लिए मैदान में

प्रेम वर्मा, पटियाला : फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन (एफपीआइए) के चुनाव को लेकर 23 नवंबर की तारीख तय होते ही इलाके में दोनों ही ग्रुप सरगर्म हो गए हैं। कोविड 19 की वजह से सात महीने से एफपीआइए के चुनाव टाले जा रहे थे। चुनाव आयोग में शामिल तीनों मेंबरों ने मंगलवार रात को हुई बैठक में तारीख तय की, जिसके बाद बुधवार को दोनों ही ग्रुप ने इस पर चर्चा की। फिलहाल दोनों ही उम्मीदवार चुनावी एजेंडे को लेकर बैठक कर रहे हैं। इस बार चुनाव प्रधान पद के उम्मीदवार अशोक सिगला व रोहित बांसल ग्रुप के बीच होगा। रोहित बांसल जहां युवा व तजुर्बेकार लीडर हैं, वहीं अशोक सिगला पहले भी प्रधानगी पद पर सेवा निभा चुके हैं। वहीं हाल ही में प्रधान पद पर रह चुके अश्वनी गुप्ता भी अशोक सिगला के ग्रुप से हैं, जो उनके समर्थन में प्रचार भी कर रहे हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। चुनाव आयोग में कारोबारी एसडी भरत, राकेश गोयल व रविदर सिंह का नाम शामिल हैं, जो चुनाव में वोट डालने वाले मेंबरों की लिस्ट जारी करेंगे। इन दो गुटों के बीच होगा चुनावी मुकाबला

इस बार चुनावी मैदान में अशोक सिगला व रोहित बांसल प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा कार्यकाल के प्रधान अश्वनी गुप्ता की पूरी टीम अशोक सिगला के हक में है। वहीं रोहित बांसल इस बार भी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में अशोक सिगला प्रधान पद के लिए, उपप्रधान के लिए राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी के लिए अश्वनी गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए साहिल गर्ग, कैशियर के लिए प्रदीप मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। दूसरी पार्टी की तरफ रोहित बांसल प्रधान पद, सीनियर प्रधान के पद के लिए संतोष कुमार महाजन, जनरल सेक्रेटरी राजन बांसल, फाइनेंस सेक्रेटरी नरेश कुमार सिगला व ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद के लिए कृष्ण कुमार चुनाव लड़ेंगे। नवदीप गुप्ता आजाद उम्मीदवार

नवदीप गुप्ता साल 2003 से एफपीआइए के साथ जुड़े हुए हैं और एसोसिएशन के साथ जुड़कर ही काम करते रहे हैं। साल 2012 तक उन्होंने कार्यकारी सदस्य के तौर पर सेवा की, और साल 2012 में पहली बार फाइनेंस सेक्रेटरी बन बाद साल 2014 में दो साल के लिए इसी पद पर काम किया। 17 साल से जुड़े फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ नवदीप गुप्ता ने किनारा करते हुए फाइनांस सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने का फैसला कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा है।

chat bot
आपका साथी