पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

भाजपा की तरफ से मंडल प्रधान विनोद सिगला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 03:48 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

जेएनएन, समाना (पटियाला) : भाजपा की तरफ से मंडल प्रधान विनोद सिगला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम को बड़ी सादगी से मनाया गया। विनोद सिगला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल मालाएं भेंट कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मनीश रौकी, सुरेश भोला, सुदेश कुमार, वेद प्रकाश, कृष्ण विक्की मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी