सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर रचा इतिहास : जाखड़

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजपुरा पहुंचे सुनील जाख

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 06:13 PM (IST)
सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर रचा इतिहास : जाखड़
सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर रचा इतिहास : जाखड़

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजपुरा पहुंचे सुनील जाखड़ का राजपुरा व बनूड़ में विधायक हरदयाल ¨सह कंबोज की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस शहरी के प्रधान नरेंद्र शास्त्री, पीपीसीसी सचिव मुरलीधर अरोड़ा व ब्लॉक कांग्रेस देहाती के प्रधान बलदेव ¨सह गदोमाजरा के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर जाखड़ ने कैप्टन सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में कहा कि कैप्टन सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों का फसली कर्जा माफ करके बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। जाखड़ ने कहा कि पिछले दस वर्षो से परेशानी झेल रहे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे थे। पंजाब सरकार ने किसानों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए 10 लाख 25 हजार किसानों का कर्ज माफ करके उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर म¨हदर सहगल, गुरिंद्र ¨सह दुआ, सुशील अरोड़ा, प्रमोद बबर, पवन ¨पका, भुपिंदर सैनी, सुरेश वधावन, योगेश गोल्डी, अभिनव ओबराय, संजीव बांसल, अमनदीप ¨सह, सुच्चा ¨सह, कुलदीप वर्मा व जतिंदर कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी