पति करता था चरित्र पर शक, महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, पटियाला बनूड़ के गांव माणकपुर में 28 वर्षीय एक महिला ने नशेड़ी पति से परेशान होकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 07:42 PM (IST)
पति करता था चरित्र पर शक, महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या
पति करता था चरित्र पर शक, महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, पटियाला

बनूड़ के गांव माणकपुर में 28 वर्षीय एक महिला ने नशेड़ी पति से परेशान होकर दो बच्चों सहित जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का पति नशा करने का आदी था और वो पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने लड़की के पिता सुखदेव ¨सह की शिकायत के आधार आरोपी र¨वदर ¨सह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुखदेव ¨सह ने बताया कि उसकी लड़की कर्मजीत कौर (28) वासी गांव हरपालपुर (राजपुरा) का विवाह 2010 में र¨वदर ¨सह वासी गांव माणकपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ समय ठीक रहा, लेकिन उसके बाद कर्मजीत कौर के साथ मारपीट होने लगी। उन्होंने अपने दामाद को कई बार समझाया, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं। पति से परेशान होकर कर्मजीत एक बार वापस मायके आ गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन गांव की पंचायत व कुछ गणमान्य लोगों की मदद से समझौता करवाया गया। अब दो दिन पहले उसकी लड़की का उसके पास फोन आया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट करता है। इस लिए वे जल्द उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने लड़की को दिलासा देते हुए कहा कि वे गेहूं की कटाई में उलझे हैं इस लिए वे गेहू की कटाई के बाद आएंगे। रविवार को उनके पास फिर किसी का फोन आया कि कर्मजीत कौर ने दोनों बच्चों गुरलीन कौर (7) व गुरकीरत ¨सह (डेढ़ साल) के साथ जहरीली वस्तु खा ली है, जिनको राजपुरा के सिविल अस्पताल में लाया गया है। वहां से डॉक्टरों ने उनको चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल भेज दिया है। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया।

मामले की जांच कर रहे बनूड़ थाने के एएसआइ बलकार ¨सह ने बताया कि लड़की के पिता सुखदेव ¨सह के बयान पर र¨वदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मृतकों का राजपुरा के एपी जैन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी