लाल सिंह बनेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पटियाला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चले आ रहे कलह से जूझ रह

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 04:12 AM (IST)
लाल सिंह बनेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पटियाला

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चले आ रहे कलह से जूझ रही कांग्रेस को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिफारिश को मानते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक लाल सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष पद देने पर मोहर लगा दी है। सोमवार को लाल सिंह के अध्यक्ष पद की आधिकारिक घोषणा संभव है। उधर, अभी से लाल सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो चुका है।

कांग्रेस सरकार में दो बार बड़े पदों पर मंत्री रह चुके लाल सिंह साफ छवि वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। गत विधानसभा चुनाव में वह अकाली दल के प्रत्याशी तजिंदरपाल सिंह संधू को हराकर सनौर से विधायक पद जीत चुके हैं।

कांग्रेस में कई उतार-चढ़ाव देखने वाले लाल सिंह का कहना है कि यदि उन्हें कांग्रेस आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देती है, तो उनका सबसे पहला काम कांग्रेस को एकजुट करना होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर कांग्रेस के टूटे वोट बैंक को प्रदेश भर में फिर से जोड़ना रहेगा। लाल सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए वजट पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को नकारने वाले लोग मोदी सरकार के पहले ही बजट के बाद मोदी सरकार की सच्चाई को जान चुके हैं और 2017 में इसका जवाब लोग खुद मौजूदा प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार को देंगे। उधर, मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में पूछे एक सवाल का जवाब दिए बिना लाल सिंह ने कहा कि वह अपने किसी भी कांग्रेस साथी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मगर, कांग्रेस के जनाधार को नए सिरे से ऑक्सीजन देने के लिए वह कई रणनीति तैयार कर प्रत्येक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता को उसका बनता सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी