महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व

नीलम महाजन की अध्यक्षता में पंजाबी सभ्यता की शान पंजाबी बोलियां गिद्दा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झूला झूलकर सभी महिलाओं ने सावन मास की तीज का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 04:10 PM (IST)
महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व
महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व

संवाद सहयोगी, जुगियाल : पतंजलि योगपीठ ने भारतीय विकास परिषद के सहयोग से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शाहपुरकंडी टाउनशिप में तीज मनाई गई। नीलम महाजन की अध्यक्षता में पंजाबी सभ्यता की शान पंजाबी बोलियां, गिद्दा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झूला झूलकर सभी महिलाओं ने सावन मास की तीज का स्वागत किया। महिलाओं की ओर से सग्गी फुल लगाकर पंजाबी सभ्यता को दर्शाया। इस मौके पर नीलम महाजन ने सभी क्षेत्रवासियों व योग ग्रुप की महिलाओं को बधाई दी और अपने पंजाबी सभ्यता को संभालने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पंजाबी सभ्यता हमारी पहचान है जो पूरे विश्व में अति महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

इस मौके पर गुरमीत कौर, मनजीत कौर, मलकीत कौर, इंदु बाला, सुखविदर कौर, मोहनी ठाकुर, रीता शर्मा, प्रवीण शर्मा, सरिता, वीणा, बलविदर कुमारी, रमन वासुदेवा, प्रांजलि, सोनिया खुल्लर, अध्यक्ष राकेश महाजन, कमल ठाकुर, शिव प्रकाश, सोहन सिंह, ओम प्रकाश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी