ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल से सड़कों पर लगा जाम

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:42 PM (IST)
ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल से सड़कों पर लगा जाम
ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल से सड़कों पर लगा जाम

जागरण टीम, पठानकोट/सुजानपुर/मलिकपुर : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर वीरवार को किसानों ने पठानकोट में ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की। यह लदपालवां टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए लदपालवां टोल प्लाजा पर खत्म हुई। इन परेड में शामिल ट्रैक्टरों की कतार काफी लंबी थी। इससे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो हुई। इसमें शामिल किसानों केंद्र सरकार और भाजपा पंजाब प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसान इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह, हरदेव सिंह, गुरनाम सिंह व गुरदयाल सैनी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को रद करने के लिए सरकार अभी भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। इसके चलते 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की जा रही है। इसकी रिहर्सल की जा रही है। किसानों ने कहा कि अगर अब भी सरकार नही जागी तो उनकी तरफ से संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन ने रिलीज किया कैलेंडर

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन ने वर्ष 2021 का कैलेंडर रिलीज किया। इसमें विशेष रूप से कार्यकारी अभियंता इंजीनियर महेश कुमार पहुंचे व उन्होंने कैलेंडर को रिलीज किया। इस मौके पर अधिकारियों ,कर्मचारियों यूनियन पदाधिकारियों की ओर से कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर एसडीओ रोहित राणा, एसडीओ सतपाल, एसडीओ संजीव सैनी, एसडीओ साहिल सैनी, एसडीओ धीरज डोगरा, प्रधान राजेंद्र कुमार, चेयरमैन सतीश शर्मा, महासचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, राजेश सैनी , गोवर्धन सिंह, सुरेंद्र सैनी , सतीश कुमार ,रजिदर कुमार, अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी