मंडी में किसानों से आढ़ती तीन गुना लेबर चार्ज वसूल रहे

मंडी गेहूं बेचने के लिए आए किसानों के साथ आढ़ती लेबर चार्जेस के नाम पर लूट कर रहे हैं। आढ़तियों की ओर सरकार की ओर से तय की गई रकम से तीन गुना ज्यादा लेबर चार्ज किसानों से लिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:05 PM (IST)
मंडी में किसानों से आढ़ती तीन गुना लेबर चार्ज वसूल रहे
मंडी में किसानों से आढ़ती तीन गुना लेबर चार्ज वसूल रहे

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : मंडी गेहूं बेचने के लिए आए किसानों के साथ आढ़ती लेबर चार्जेस के नाम पर लूट कर रहे हैं। आढ़तियों की ओर सरकार की ओर से तय की गई रकम से तीन गुना ज्यादा लेबर चार्ज किसानों से लिया जा रहा है। फिरोजपुर कला मंडी में किसानों से आढ़तियों की ओर से धान की प्रति क्विटल सरकार द्वारा निर्धारित लेबर से तीन गुना ज्यादा लेबर चार्ज किए जा रहे हैं, जिसके कारण किसानों में रोष पाया जा रहा है।

इसके तहत किसान रविदर सिंह, गुरनाम सिंह, रंजीत सिंह, ओंकार सिंह, जेबी ठाकुर, राणा, रुपिदर सिह, लेखराज, सतनाम सिंह, अजीत सिंह आदि ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धान की प्रति क्विटल 12.50 रुपए लेबर फिक्स की गई है, लेकिन आढ़तियों की ओर से किसानों से प्रति क्विटल 37 रुपए से लेकर 40 रुपये प्रति क्विटल लेबर चार्ज की जा रही है। ऐसा करके किसानों के साथ लूट की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से हो रही लूट पर ध्यान दें। जो लोग किसानों से प्रति क्विटल लेबर के ज्यादा पैसे वसूल कर रहे हैं उनके खिलाफ बनती कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर लूट बंद नहीं हुई तो किसान संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इस संबंधी जब मार्केट कमेटी पठानकोट के चेयरमैन एडवोकेट भानु प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जो भी आढ़ती किसानों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूल करेगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी