स्वयं सहायता समूह का किया गठन, महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

सामाजिक संस्था सजग ने अवां में स्वयं सहायता समूह की स्थापना करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 09:29 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह का किया गठन, महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
स्वयं सहायता समूह का किया गठन, महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

संवाद सहयोगी, धार : सामाजिक संस्था सजग ने अवां में स्वयं सहायता समूह की स्थापना करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के सरपंच करतार सिंह की अध्यक्षता में गांव की कुछ प्रबुद्ध महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधीश कार्यालय से अनुराधा रानी ने विशेष तौर पर शिरकत की। महिलाओं को लेकर गांव अवां की स्वयं सहायता समूह की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सुनीता देवी को प्रधान, राधा रानी को सचिव तथा राजिदरा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में अनुराधा देवी ने उपस्थित महिलाओं को एक दूसरे की सहायता व स्वयं का रोजगार करके आत्मनिर्भर बनने के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए किया जाता है। स्वयं सहायता समूह का उद्देश्य, महिलाओं को सशक्तिकरण द्वारा गांव के गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य, महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीब लोगों के बीच नेतृत्व क्षमता का विकास करना, स्कूली शिक्षा में योगदान, पोषण में सुधार, नाबार्ड की स्वयं सहायता समूह में भूमिका इत्यादि है।

chat bot
आपका साथी