हिंदुओं का कोई देश नहीं : अजय शर्मा

मनवाल के गोपाल मंदिर में पीठ परिषद आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी शाखा खानपुर मनवाल ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 09:40 PM (IST)
हिंदुओं का कोई देश नहीं : अजय शर्मा
हिंदुओं का कोई देश नहीं : अजय शर्मा

संवाद सहयोगी, पठानकोट : मनवाल के गोपाल मंदिर में पीठ परिषद आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी शाखा खानपुर मनवाल ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भजन संध्या का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पंजाब अध्यक्ष आदित्य वाहिनी अजय शर्मा की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अजय शर्मा ने कहा कि विश्व में एक ज्वलंत प्रश्न है जिसके समाधान ने केंद्रीय तंत्र का ध्यान केंद्रित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ इस समस्या को गंभीरता पूर्वक लें और विश्व स्तर पर इसके समाधान का मार्ग प्रश्स्त करें। इसमें 200 से अधिक राष्ट्र है जिनमें अधिकांश देश क्रिश्चियन तंत्र से प्रभावित सरकारें हैं और 50 से अधिक देशों में मुस्लिम तंत्र से प्रभावित सरकारें हैं। हिदुओं का कोई भी देश अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि जगतगुरू शंकराचार्य जी भी चाहते है कि बिना अभिलंब भारत, नेपाल, भूटान को हिदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

वही राष्ट्र उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि मकर सक्रांति का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। सुधा शर्मा ने बताया कि पठानकोट के ग्रामीण क्षेत्र में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा के पुरी पीठाधीश्वर द्वारा राष्ट्र में संचालित अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए संस्था द्वारा विभिन्न सेवा के प्रकल्प किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत संस्था की ओर से आज 22 हजार रूपए की धनराशि कॉलेज विद्यार्थियों को फीस के रूप में दी गई और सरकारी प्राइमरी स्कूल पतरलवां के बच्चों को बैठने के लिए टाट दिए गए। अंत में संगत को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रमेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, रघुनाथ सिंह, रामदास, रंजीव, मीरा, निर्मल, सुदेश, सत्या, प्रवीण भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी