व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान अरोड़ा सम्मानित

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन पठानकोट की ओर से अध्यक्ष शिव सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 11:24 PM (IST)
व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान अरोड़ा सम्मानित
व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान अरोड़ा सम्मानित

जागरण संवाददाता, पठानकोट

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन पठानकोट की ओर से अध्यक्ष शिव सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा, पंजाब कार्यकारिणी सदस्य भारत महाजन, चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, सीनियर उपाध्यक्ष अमित नैयर एवं महासचिव राजेश पुरी उपस्थित हुए। अध्यक्ष शिव सैनी ने एसोसिएशन के कार्यों के बारे में अतिथियों को अवगत करवाया। इस दौरान फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी ट्रेड को व्यापार मंडल पठानकोट के साथ जोड़ा तथा कहा कि वह व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापार वर्ग की बेहतरी हेतु अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगे तथा एक साथ मिलकर व्यापारी वर्ग को आने वाली समस्याओं का समाधान करवाने हेतु तत्पर रहेंगे। व्यापार मंडल पंजाब कार्यकारिणी सदस्य भारत महाजन व अध्यक्ष नरेश अरोड़ा ने कहा कि फोटोग्राफरों की एसोसिएशन का समूह आज उनके मंडल के साथ जुड़ने से उन्हें और मजबूती मिली है। इस अवसर पर चेयरमैन संजीव कुमार, महासचिव गुरप्रीत सिंह, कैशियर राजेश डोगरा, कार्यकारी सदस्य संजीव कमल नैयर, विजय सैनी, पूर्ण चंद, सतपाल, लक्ष्मी, मनीष शर्मा, विपन पुरी बृजमोहन विशाल सैनी, निखिल सैनी, ललित सैनी, नरेश सैनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी