Pathankot News: सिविल में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

पंजाब के पठानकोट में सिविल अस्‍पताल के सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मियों ने बताया कि वह लंबे समय से सिविल अस्पताल में सेवायें दे रहे है लेकिन न तो उन्हें समय पर वेतन मिलता है और न ईपीएफ मिल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 06 Feb 2023 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Feb 2023 06:35 PM (IST)
Pathankot News: सिविल में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन
सिविल में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी,पठानकोट: सिविल अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों की ओर से सोमवार को एसएमओ कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। वहीं सरकार ओर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सफाई कर्मियों ने बताया कि वह लंबे समय से सिविल अस्पताल में सेवायें दे रहे है लेकिन न तो उन्हें समय पर वेतन मिलता है ,न ईपीएफ मिल रहा है व न ही उन्हें ईएसआई की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Punjab News: बहिबल इंसाफ मोर्चे का अनिश्चितकालीन धरना जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से लोग हो रहे परेशान

बताया कि बीते दो माह से भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोष व्यक्त करते उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान उनकी ओर से अपनी जान की परवाह किए बिना सेवायें दी गई थी। उस समय उन्हें फ्रंट लाइन वारियर घोषित किया गया था लेकिन, मौजूदा समय में उन्हें न तो वेतन मिल रहा है व न ही फंड का बकाया।

यह भी पढ़ें: Firozpur News: एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर फिरोजपुर रेल मंडल ने लगाया 2.16 करोड़ का जुर्माना

उनकी मांग है कि सरकार उन्हें रेगुलर करे व उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह स्थाई हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे वहीं उनका रोष प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहेगा

chat bot
आपका साथी