संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आज से

सुबह आठ बजे से नौ बजे तक भगवान पूजन दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और कीर्तन किया जाएगा। सभी शहरवासी इस श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा सुनें और आशीर्वाद प्राप्त करें। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से हमारे बहुत से पाप दूर हो जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 04:24 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 04:24 AM (IST)
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आज से
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आज से

संवाद सहयोगी, मलिकपुर: कृष्णा मिशन ट्रस्ट, उदासीन आश्रम की तरफ से करवाई जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में विशेष रूप से 1008 महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद महाराज उपस्थित हुए। महा निदेशक विजय पासी ने बताया कि 26 जून से 3 जुलाई तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चक्की पुल के पास जंझ घर में करवाई जा रही है। 26 जून को दोपहर 3:30 बजे देवा जी मुकेरियां वाले ज्योत प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 1008 महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद महाराज श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। इस दौरान 26 जून से लेकर 3 जुलाई तक सुबह 4 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

सुबह आठ बजे से नौ बजे तक भगवान पूजन, दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और कीर्तन किया जाएगा। सभी शहरवासी इस श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा सुनें और आशीर्वाद प्राप्त करें। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से हमारे बहुत से पाप दूर हो जाते हैं। इसलिए शहर वासी भागवत कथा में जरूर पहुंचें। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रिसिपल राममूर्ति शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के समापन के बाद 3 जुलाई को भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पंडित दिनेश शुक्ला, गोपालदास, सुमेश आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी