आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा शॉपिग कांप्लेक्स

नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से शहर के वाल्मीकि चौक में आधुनिक सुविधाओं से लैस पहले मल्टीशॉपिग कांप्लेक्स का बुधवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:34 AM (IST)
आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा शॉपिग कांप्लेक्स
आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा शॉपिग कांप्लेक्स

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से शहर के वाल्मीकि चौक में आधुनिक सुविधाओं से लैस पहले मल्टीशॉपिग कांप्लेक्स का बुधवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा। स्थानीय विधायक अमित विज व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा इसका उदुघाटन करेंगे जिसके बाद उक्त शॉपिग कांप्लेक्स में चहल-पहल शुरू हो जाएगी। शॉपिग कांप्लेक्स की दुकानों को बेच कर ट्रस्ट यहां अपनी वित्तीय हालत को सुधारेगा, वहीं लोग भी अपने वाहन को आसानी से पार्क करने के बाद शॉपिग कर सकते हैं। 2011 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार लोगों की सुविधाओं को देखते हुए वर्ष 2011 में नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से पठानकोट-जालंधर बाईपास मार्ग पर एमआईजी (मिडिल इंकम ग्रुप) तथा शहर के वाल्मीकि चौक में 0.45 एकड़ स्कीम के तहत मल्टीशॉपिग कांप्लेक्स का प्रोजेक्ट शुरू किया था। दोनों प्रोजेक्टों को दो वर्षों में कंप्लीट करना था लेकिन, बीच में फंड की कमी के कारण काम में देरी हो गई। इसके बाद रेता-बजरी के रेट में वृद्धि भी प्रोजेक्ट की देरी में मुख्य बाधा रही। लगभग छह महीने पहले नगर सुधार ट्रस्ट ने 3 करोड़ का लोन लेकर इस शॉपिग कांप्लेक्स का निर्माण करवाया है। जबकि, एमआईजी फलैटस स्कीम का काम अभी चल रहा है। बेसमेंट में बनाई गई है पार्किग

नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि 0.45 एकड़ जमीन पर बनाए गए शॉपिग कांप्लेक्स में एक बेसमेंट व तीन मंजिला इमारत बनाई गई है। इमारत में कुल 121 दुकानें व 28 बूथ हैं। इसमें से 7 खोखे व 11 दुकानों की ऑक्शन हो चुकी है। बाकी शेष 118 दुकानों की आने वाले दिनों में आक्शन करवाकर नगर सुधार ट्रस्ट अपनी आय बढ़ाएगा। शॉपिग कांप्लेक्स में आने वालों के लिए अंडर ग्राउंड पार्किग का प्रबंध किया गया है तथा एक दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए दो लिफ्टें लगाई गई हैं। 8 करोड़ 91 लाख की लागत से तैयार की गई मल्टीशॉपिग कांप्लेक्स शहर की पहली ऐसी कांप्लेक्स है यहां आने वालों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। परिसर में पार्किग का उचित प्रबंध है। चार मंजिला शांपिग कांप्लेक्स में एक से दूसरे बिल्डिग पर जाने के लिए लिफ्ट का भी विशेष प्रावधान किया गया है ताकि लोगों को परेशानियां पेश न आए। उक्त शॉपिग कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के बाद आने वाले दिनों में सर्कुलर रोड पर योगी बंगला स्कीम के तहत बनने वाली रिहायशी कालोनी तथा शाह कॉलोनी में रजिस्ट्री न होने के प्रोजेक्ट पर कार्य कर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

विभूति शर्मा, चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट

chat bot
आपका साथी