आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल ने की बैठक

आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:11 AM (IST)
आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल ने की बैठक
आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल ने की बैठक

संवाद सहयोगी, खानपुर : आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्र उपाध्यक्ष आनंद वाहिनी सुधा शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

सुधा शर्मा ने कहा कि देश में जघन्य अपराधों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां नारी को भगवती स्वरूप माना गया है परंतु इस समय देश में जो दशा नारियों की हो रही है वह निदनीय है। आनंद वाहिनी खानपुर मनवाल इसका डटकर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसा देश है। जहां नारी की रक्षा के लिए भगवान को भी वस्त्रवतार लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाभाग का कहना है कि नारी धरती की शोभा और धारण कारी होने के कारण पूजने योग्य होती है। नारी नहीं रहेगी तो धरती भी नहीं रहेगी इसलिए नारी को सम्मान देना चाहिए। इसके लिए हमें अपनी आने वाली पीढि़यों को नीति और अध्यात्म की शिक्षा देनी चाहिए। भारत की सभ्यता और संस्कृति से अवगत कराना चाहिए। हमें उनको यह बताना चाहिए कि हमारा राष्ट्र ऐसा भव्य है यहां मातृशक्ति भगवान को भी जन्म देने की समर्था रखती है। उन्हें झांसी की रानी, जीजाबाई,व रानी मदालसा के किस्सों के माध्यम से यह प्रेरणा देनी चाहिए कि कैसे इन नारियों ने अपने अपने पुत्रों को समाज के कल्याण के लिए राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा देकर चलता फिरता बम बना दिया। अगर हम चाहते हैं कि इन जघन्य अपराधों से हमारे राष्ट्र को मुक्ति मिले तो राष्ट्र की शिक्षा प्रणाली, न्याय प्रणाली, रक्षा प्रणाली में अमूल चूल परिवर्तन लाना होगा। तभी हम ऐसे अपराधों से मुक्ति पाने के लिए सक्षम बन सकेंगे। इस मौके पर अजय शर्मा, निर्मला देवी, सिद्धार्थ, चंद्र शर्मा, सुदेश शर्मा, सत्या, शीतल, पवन, रमेश व आनंद वाहिनी के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी