मंगल सिंह ने डीएसपी धार का संभाला कार्यभार

ससे पहले मंगल सिंह अमृतसर में डीएसपी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद ही डीएसपी मंगल सिंह ने क्षेत्रवासियों को अपील की कि वह विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लेते हुए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 05:44 PM (IST)
मंगल सिंह ने डीएसपी धार का संभाला कार्यभार
मंगल सिंह ने डीएसपी धार का संभाला कार्यभार

संवाद सहयोगी, जुगियाल: चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार पूरे पंजाब में पुलिस विभाग के अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। इसी के तहत धार ब्लाक में मंगल सिंह को डीएसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले मंगल सिंह अमृतसर में डीएसपी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद ही डीएसपी मंगल सिंह ने क्षेत्रवासियों को अपील की कि वह विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लेते हुए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर थाना शाहपुर कंडी के प्रभारी कपिल कौशल सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कमल कृष्ण हैप्पी।

chat bot
आपका साथी