जम्मू के लिए नहीं चली एक भी बस, ट्रेनें चली पर यात्री कम, आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी

जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद जम्मू की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या और कम हो गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:05 PM (IST)
जम्मू के लिए नहीं चली एक भी बस, ट्रेनें चली पर यात्री कम, आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी
जम्मू के लिए नहीं चली एक भी बस, ट्रेनें चली पर यात्री कम, आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी

जेएनएन, पठानकोट। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद पठानकोट से जम्मू के लिए दूसरे दिन भी बसें नहीं चली। जम्मू से बसों का आना भी बंद कर दिया गया है। ट्रेनें पहले की तरह चल रही हैं। यात्री ट्रेनों से आवाजाही कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से यात्रियों की वापसी जारी है। जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ सुरक्षा के प्रबंध पहले की तरह कड़े किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अगले आदेश तक किसी तरह की ढिलाई नहीं दी जाएगी। जम्मू के लिए सोमवार को भी पठानकोट से बस नहीं चली थे। बसें नहीं चलने के कारण कई लोग इंतजार के बाद लौट गए।

बताया गया कि सुरक्षा कारणों से बसें नहीं चल रही हैं। हालात सामान्य होने पर आवाजाही शुरू होगी। वहीं, रेल सेवा रोजाना की तरह चलती रही लेकिन यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। दूसरी तरफ जम्मू से आने वाली सभी ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री पठानकोट पहुंचे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सोमवार सुबह सात और सवा सात बजे सीआरपीएफ की दो स्पेशल ट्रेनें पठानकोट स्टेशन से जम्मूतवी रवाना की गई हैं। इन ट्रेनों को बिना किसी स्टेशन पर रोके भेजा गया है। दोनों ट्रेनों में 15-15 कोच लगे थे। 

लखनपुर में दही भल्ले खाने को पर्यटकों व लोगों की भीड़ रहती है, वहीं सोमवार को बाजार सूना होने पर ग्राहक के इंतज़ार में विक्रेता।

अर्ध कुवारी पहुंच गए थे पर नहीं कर पाए माता के दर्शन

मध्य प्रदेश के जिला नागपुर बैतुली के राजा पाल, सतीश चौहान, रितेश गंगा राय और दिलीप कुमार माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए थे। अर्ध कुवारी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सरकार ने श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए यात्रियों को वापस जाने के लिए कह दिया है। इसी बीच उन्हें घर से भी फोन आने लगे कि जल्दी घर वापस लौट आएं। कटड़ा से वे जम्मू पहुंचे और वहां से पठानकोट। अब दिल्ली के लिए रवाना होंगे फिर अपने घर वापस होंगे। 

लखनपुर बैरियर से वापस भेज दी गईं बसें

पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर सोमराज का कहना है कि सुबह तीन बसें जम्मू के लिए रवाना की गई थीं लेकिन उन्हें लखनपुर से वापस भेज दिया गया। एयरपोर्ट पर विशेष विमान से भी कोई यात्री नहीं आया। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, बसें नहीं भेज सकते।

जम्मू-कश्मीर से आई ट्रेन, जिसमें यात्री खचाखच भरे थे।

यात्रियों से भरी तीन बसें जम्मू से आईं

जेएंडके ट्रांसपोर्ट के पठानकोट में बुङ्क्षकग क्लर्क रणधीर सिंह का कहना है कि जम्मू से तीन बसें पठानकोट पहुंची हैं। तीनों बसें भरी हुई थीं। उन्हें सरकार से आदेश मिले हैं कि अगर कोई भी सवारी पंजाब व अन्य राज्यों के लिए मिले तो उसे जरूर पहुंचाएं। 

समय पर चल रही ट्रेनें : स्टेशन सुपरिटेंडेंट

पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट अश्वनी शर्मा का कहना है कि सभी ट्रेनें समय पर चल रही हैं। जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सुरक्षा पुख्ता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी