इंजीनियर विनय कुमार बने लायंस क्लब के अध्यक्ष

लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की बैठक प्रधान भारत भूषण महाजन की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 03:40 PM (IST)
इंजीनियर विनय कुमार बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
इंजीनियर विनय कुमार बने लायंस क्लब के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: लायंस क्लब सुजानपुर हरमन की बैठक प्रधान भारत भूषण महाजन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर वर्ष 2021- 22 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इंजीनियर विनय कुमार को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर विनय कुमार तथा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर विनय कुमार ने कहा कि क्लब की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। क्लब के जो समाज सेवी प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर भारत भूषण महाजन, चार्टर्ड प्रधान सुरेश महाजन राजू, इंजीनियर अजय महाजन, सतीश शर्मा, राजेश कंडा, डा रघुबीर सिंह, डा. राकेश शर्मा, विनोद महाजन, राज कुमार, त्रिलोक महाजन, अवतार कोहाल, सुभाष अबरोल, सतीश महाजन, जतिदर पठानिया, उमेश डोगरा, रणदीप जसरोटिया, सुनील महाजन, सुरेश महाजन, अवनिदर महाजन, रंजीत सिंह, कपिल गुप्ता, सुखदेव राज, हरमनजीत, नवल किशोर, अमित भूरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी