तिरंगे के रंग में रंगी रेलवे स्टेशन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य शहर के दोनों रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग में लाइटों से सजाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:41 PM (IST)
तिरंगे के रंग में रंगी रेलवे स्टेशन
तिरंगे के रंग में रंगी रेलवे स्टेशन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य शहर के दोनों रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग में लाइटों से सजाया गया है। ये आने-जाने वालों को आर्कषित कर रही हैं। पठानकोट रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) रवि कुमार ने बताया कि डिवीजनल रेल मैनेजर राजेश अग्रवाल व डीईई (डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर) हरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में डिवीजन के दस बड़े स्टेशनों पर इसी प्रकार की रोशनी की गई है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को स्टेशनों पर तीन रंगों की लाइटों से रोशनी लगाने का करने का काम शुरू हुआ था। इसके तहत पठानकोट सिटी व कैंट स्टेशन भी तिरंगा रोशनी में सजाए गए हैं। उक्त स्टेशन 20 अगस्त तक इसी तरह तिरंगा रोशनी में रंगे नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी