कृषि विधेयक किसानों के हित में: विपन सैनी

कृषि विधेयक किसानों के हित में है। यह प्रगतिशील किसानों को उपज मंडी के बाहर बेचने का बेहतर विकल्प देता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 06:25 PM (IST)
कृषि विधेयक किसानों के हित में: विपन सैनी
कृषि विधेयक किसानों के हित में: विपन सैनी

संवाद सहयोगी, घरोटा : कृषि विधेयक किसानों के हित में है। यह प्रगतिशील किसानों को उपज मंडी के बाहर बेचने का बेहतर विकल्प देता है। यह बात भाजपा जिला वित्त सचिव विपन सैनी ने कही। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने से किसानों को आर्थिक आजादी मिलेगी। वहीं मंडियों में एमएसपी पर अपनी उपज बेचने की व्यवस्था और विकल्प मौजूद रहेगा। कांग्रेस और आप लोगों को गुमराह करके राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। इस विधेयक से किसानों के समस्त अधिकार और हित सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का गेहूं पर एमएसपी में 50 रुपये वृद्धि करना भी सराहनीय कदम है।

chat bot
आपका साथी