सांसद के प्रयासों से पुलवामा में फंसे 38 लोग लौटे

लॉकडाउन के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जिला गुरदासपुर व पठानकोट के 38 लोग लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:57 PM (IST)
सांसद के प्रयासों से पुलवामा में फंसे 38 लोग लौटे
सांसद के प्रयासों से पुलवामा में फंसे 38 लोग लौटे

संस, माधोपुर : लॉकडाउन के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जिला गुरदासपुर व पठानकोट के 38 लोग लौट आए हैं। माधोपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि ये लोग लंबे समय से पुलवामा में फंसे थे। लॉकडाउन के कारण उनकी वापसी नहीं हो पा रही थी। भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा और सांसद सन्नी देयोल के प्रयासों से इनकी वापसी मुमकिन हुई। इस दौरान गुरदासपुर के जिला प्रधान पलविन्द्र गिल, मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी