खैर की लकड़ी काटने के आरोप में दो पर केस दर्ज

नवांशहर थाना बलाचौर पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 02:11 PM (IST)
खैर की लकड़ी काटने के आरोप में दो पर केस दर्ज
खैर की लकड़ी काटने के आरोप में दो पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना बलाचौर पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वन रेंज अधिकारी हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे गांव टकारला के जंगलों में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने बताया कि गांव टकारला का रहने वाला सेठी व राकेश कुमार खैर की लकड़ी के पीस काटकर लेकर आ रहे हैं। इसके बाद जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो यह लोग अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी