कोवा ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर छह पर केस दर्ज

जिले में कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर में आइसोलेट किए जाने के बावजूद घर से बाहर निकल कर बाहर घूम रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM (IST)
कोवा ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर छह पर केस दर्ज
कोवा ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर छह पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवाशहर

जिले में कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर में आइसोलेट किए जाने के बावजूद घर से बाहर निकल कर बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के संपर्क में आने से अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। पुलिस ने ऐसे आधा दर्जन कोरोना पाजिटिव लोगों का पता लगाया है जो संक्रमित होने के बावजूद घर से बाहर निकल कर बाजारों में घूम रहे थे। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी नवाशहर पुलिस ने उप मंडल मजिस्ट्रेट के आदेशों के बाद कोवा ऐप से मिली जानकारी के आधार पर नियमों की उल्लंघन करने के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गाव दुर्गापुर की रहने वाली रीटा, शिवालिक एनक्लेव के रहने वाले हरमेश लाल, कुलाम रोड की रहने वाली शुभ कुमारी, कुलाम रोड की रहने वाली श्रृति उम्मट, गाव पुन्नु मजारा की रहने वाली मनजीत कौर व मुबारकपुर का रहने वाले मनदीप सिंह की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी व इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनको घर में ही आइसोलेट किया गया था। आइसोलेट करने से पहले इन लोगों के फोन में कोवा ऐप डाउनलोड करवाया गया व लोकेशन की आप्शन को आन कर दिया गया। लोकेशन से पता चला की उक्त सभी लोगों ने होम क्वारंटाइन को भंग किया है व यह इधर उधर घूम रहे थे। जिसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज

नवाशहर : थाना राहों पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में माछीवाड़ा के गाव शेरपुरा के रहने वाले सौरव घई ने बताया कि वो अपनी आल्टो कार से नवाशहर से अपने गाव शेरपुर की ओर जा रहा था। जब वो गाव कनौण के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक टिप्पर चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर मार कर टिप्पर चालक वहा से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी