छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र, नवांशहर : नवांशहर के शुगर मिल के तालाब पर छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:53 PM (IST)
छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी
छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र, नवांशहर : नवांशहर के शुगर मिल के तालाब पर छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधान हरि लाल ने बताया कि यह व्रत दीपावली के चौथे दिन रखा जाता है। छठे दिन सुबह चार बजे सूर्य देव को अर्घ देकर इस उपवास की समाप्ति की जाती है। इस व्रत को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल के लोग बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाते हैं। यह व्रत बच्चों की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस व्रत को औरतें और पुरूष सभी रखते हैं। लोग व्रत को 48 घंटे तक रखते हैं और इस व्रत क ो सूर्य देव को जल देकर संपूंर्ण किया जाता है। जिन्होंने व्रत रखा होता है वह फल ग्रहण करते हैं।

chat bot
आपका साथी