सरकार की गलत नीतियों पर नारेबाजी

पंजाब रोडवेज की सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज डिपो में धरना दिया गया। धरने को जसवंत सिंह, व¨रदर ¨सह, द¨वदर कुमार तथा जस¨वदर ¨सह अध्यक्ष कंडक्टर यूनियन ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की खट्टर सरकार अपने चहेतों को परमिट देने की तैयारी में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:24 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों पर नारेबाजी
सरकार की गलत नीतियों पर नारेबाजी

संवाद सूत्र, नवांशहर : पंजाब रोडवेज की सांझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज डिपो में धरना दिया गया। धरने को जसवंत सिंह, व¨रदर ¨सह, द¨वदर कुमार तथा जस¨वदर ¨सह अध्यक्ष कंडक्टर यूनियन ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की खट्टर सरकार अपने चहेतों को परमिट देने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि यह 720 बसों का मसला है, जोकि कारपोरेट के इशारे पर किया जा रहा है। इसी तरह पंजाब सरकार भी प्राइवेट सेक्टर को ही बढ़ावा दे रही है। मोदी सरकार ने सरकार पटेल की प्रतिमा पर तो 3200 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन मुलाजिमों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि दो नवंबर को पंजाब सरकार के पुतले डिपो के बाहर फूंके जाएंगे। इस अवसर पर अमृतपाल, मनजीत ¨सह, मुकंद लाल आदि यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी