भाजयुमो वर्कर हिरासत में लिए, बाद में छोड़ा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू का बलाचौर में जमकर विरोध किया। उन्होंने सिद्धू को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM (IST)
भाजयुमो वर्कर हिरासत में लिए, बाद में छोड़ा
भाजयुमो वर्कर हिरासत में लिए, बाद में छोड़ा

जागरण टीम, नवांशहर-काठगढ़ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू का बलाचौर में जमकर विरोध किया। उन्होंने सिद्धू को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला प्रधान करण दीवान ने कहा कि सिद्धू की वाणी ¨नदनीय है। वह देश के 40 शहीदों को नमन न करते हुए पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। उनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है। करण दीवान ने कहा, कांग्रेस को चाहिए कि ऐसे मंत्री को तुरंत सरकार से बर्खास्त कर दें तथा आने वाले किसी भी चुनाव में उन्हें टिकट न दिया जाए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने करण दीवान के अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, राजू आनंद, राहुल चौधरी युवा मोर्चा बलाचौर, गौरव वैद्य युवा मोर्चा काठगढ़, लक्की शर्मा जनरल सेक्रेटरी, जितेंद्र अब्रॉल वॉइस प्रधान, लक्ष्मण वाइस प्रेसिडेंट मंडल, अनीता मंडल प्रधान साहिबा, विनोद कुमार, विशाल शर्मा एडवोकेट, गुलशन बागड़ी डिस्टिक सचिव, जसप्रीत, नरेंद्र चौधरी वाईस प्रधान बलाचौर, आकाशदीप आदि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी