चरित्र हमारे जीवन का सबसे अनमोल रत्न : साध्वी

नवांशहर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नवांशहर के चण्डीगढ़ रोड पर स्थित दशहरा ग्राउंड में छह अप्रैल शाम सात बजे से रात 10 बजे तक आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन बलजीत कुमार शशि सुनीलपुरी सरोजपुरी महेश चोपडा मंजू चोपडा अनिल जनेजा शोभा जनेजा प्रीति बग्गा रीटा गाबा मास्टर युवराज जनेजा ने विधिपूर्वक पूजन किया। भगवान की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर करते हुए साध्वी कालिदी भारती ने नन्हें भक्त ध्रुव की संकल्प यात्रा एवं अजामिल प्रसंग को बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 04:39 PM (IST)
चरित्र हमारे जीवन का सबसे अनमोल रत्न : साध्वी
चरित्र हमारे जीवन का सबसे अनमोल रत्न : साध्वी

संवाद सूत्र, नवांशहर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नवांशहर के चण्डीगढ़ रोड पर स्थित दशहरा ग्राउंड में छह अप्रैल शाम सात बजे से रात 10 बजे तक आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन बलजीत कुमार, शशि, सुनीलपुरी, सरोजपुरी, महेश चोपडा, मंजू चोपडा, अनिल जनेजा, शोभा जनेजा, प्रीति बग्गा, रीटा गाबा, मास्टर युवराज जनेजा ने विधिपूर्वक पूजन किया। भगवान की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर करते हुए साध्वी कालिदी भारती ने नन्हें भक्त ध्रुव की संकल्प यात्रा एवं अजामिल प्रसंग को बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया। उन्होंने बताया कि भक्त ध्रुव संकल्प यात्रा का प्रतीक है। यह यात्रा तब तक पूर्ण नहीं होती, जब तक मध्य सद्गुरु रूपी सेतु न हो। यही सृष्टि का अटल और शाश्वत नियम है। ध्रुव ने यदि प्रभु की गोद को प्राप्त किया तो देवर्षि नारद के द्वारा। अर्जुन ने यदि प्रभु के विराट स्वरूप का साक्षात्कार किया तो जगद्गुरु भगवान श्री कृष्ण की महती कृपा से। राजा जनक जीवन की सत्यता को समझ पाए, लेकिन गुरु अष्टावक्त्र जी के माध्यम से। उस परमब्रह्म ज्ञान प्राप्त करने के लिए हाथ में जिज्ञासा रूपी समिधा लेकर वेद को भलि-भांति जानने वाले परमब्रह्म परमात्मा में स्थित गुरु के पास ही विनयपूर्वक जाएं। आपको ईश्वर के दर्शन अवश्य करवाए जाएंगे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने सभी को ईश्वर दर्शन के लिए आमंत्रित किया। आगे अजामिल प्रसंग का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि अजामिल ने एक अश्लील ²श्य देखा और वह पतन के गर्त में गिर गया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, पशु पालन कैबिनेट मंत्री), विधायक दर्शन लाल मंगुपुर, पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली, प्रेम चंद भीमा, चमन सिंह, ललित मोहन पाठक, सचिन दीवान, सौरभ सरीन, मास्टर ललित, विकास, ने ज्योति प्रज्जवलन की रस्म को अदा किया। और माता आनन्द गिरि, अरविद प्रकाश, तहसीलदार, प्रवीन सारीन, विकास चोपडा, विनोद चोपडा, बोबी सोनी, मुकेश कुमार, वीरेंद्र उम्मट, प्रेम ठेकेदार, मनीश पंडित, अनमोल लडोइया, पूजा लडोइया, मोनिका शमर, अचला भल्ला, राजेश गाबा, प्रीती सोनी, गौरी सोनी, मीनू तेजपाल, अश्विनी शमर, निशा खोसला, संजू अरोडा, संजीव दुग्गल विशेष रूप में प्रभु की पावन आरती में शामिल हुए।

मानव ने कर दी हैं अश्लीलता की हदें पार

साध्वी कालिदी भारती ने कहा, यदि आज के परिवेश में देखा जाए तो हमारे चारों चोर अश्लीलता ही अश्लीलता है। अश्लील फिल्मी पोस्टर गलियों में, बाजारों में देखने को मिल जाते हैं, अश्लील गाने सुनने को मिल जाते हैं। आज मानव ने वासना व अश्लीलता की हदें ही पार कर दी है। हर वर्ग व आयु के लो आज कामुक्त की इस शर्मनाक दौड़ में हांफ रहे हैं। वे इंटरनेट के अभद्र विषयों और वेबसाइटों की खोज करने में व्यस्त होते हैं। आप विचार करें आज कितनी अश्लील फिल्में, अश्लील गाने हैं, जिनमें रिश्ते-नातों की मर्यादा खत्म कर दी जाती है।

chat bot
आपका साथी