वोट की ताकत पहचानती हैं ग्रामीण महिलाएं

जासं, नवांशहर लोकतंत्र में सबसे ताकतवार वोट होती है। यह वोट गांव के पंच से लेकर देश के प्रधानमंत्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:54 PM (IST)
वोट की ताकत पहचानती हैं ग्रामीण महिलाएं
वोट की ताकत पहचानती हैं ग्रामीण महिलाएं

जासं, नवांशहर

लोकतंत्र में सबसे ताकतवार वोट होती है। यह वोट गांव के पंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री का तक का फैसला करती है। कहा तो यह जाता है कि महिलाएं इसके प्रति जागरुक नहीं है, लेकिन जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में महिलाओं ने जिस तरह से मतदान किया है, उससे साफ है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं वोट की ताकत को पहचानती हैं।

जिले में 60.70 फीसद मतदान हुआ। इसमें 64. 88 फीसद मतदान महिलाओं ने किया, जबकि पुरुषों ने 56.80 फीसद ही मतदान किया। इस प्रकार महिलाएं ने 8.8 फीसद ज्यादा मतदान किया है। इस प्रकार मतदान में महिलाओं ने योगदान दिया है। यह साफ करता है कि अगले चुनावों में उम्मीदवारों को महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए विशेष रणनीति बनानी होगी, क्योंकि इनकी वोट ही निर्णायक होगी। इसका असर आने वाले चुनावों में दिखना तय माना जा रहा है। यह इस ओर भी इशारा कर रहा है कि महिलाओं की राजनीति के प्रति रूचि बढ़ रही है, इसलिए वे अपने इस अधिकार के प्रति जागरुक हैं।

डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी विनय बबलानी ने बताया कि जिले में महिलाएं वो¨टग के अधिकार के प्रति सजग हैं। उन्होंने जिले में पुरुषों से अधिक मतदान किया है। यह अच्छा संकेत है। यह बताते हैं कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरुक हैं। जिले में महिलाओं ने कुछ जगहों पर नहीं बल्कि सभी पांच ब्लाकों में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मतदान किया है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। महिलाओं ने ओवरऑल जिले में ज्यादा मतदान के साथ हर ब्लाक में भी आगे रही हैं। सबसे ज्यादा महिलाओं ने बलाचौर में मतदान किया है। यहां 72.86 फीसद महिला घरों ने निकली और वोट डाला। जबकि बलाचौर ब्लाक में 64.03 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। इस ब्लाक में पुरुषों ने मतदान के मामले में अन्य ब्लाकों से बाजी मारी है। सड़ोया ब्लाक में 69.86 फीसद महलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि यहां 58.90 फीसद पुरुषों ने मतदान किया।

नवांशहर ब्लाक में 63.73 फीसद महिलाओं ने व 56.92 फीसद पुरुषों , बंगा में 60.81 फीसद महिलाओं व 53.24 फीसद पुरुषों ने, औड़ में 59.93 फीसद महिलाओं ने व 52 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। कैरिकेचर के साथ बाक्स---

बलाचौर ब्लाक रहा सबसे आगे

बलाचौर कुल मतदान के मामले सबसे आगे रहा। यहां 68.02 फीसद वोट। इसी प्रकार सड़ोया 64.16 फीसद, नवांशहर 60.23 फीसद व बंगा 56. 91 फीसद मतदान हुआ है।

chat bot
आपका साथी