करदाताओं को किया सम्मानित

अछे आयकर दाताओं को इनकम टैक्स विभाग प्रशंसा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 10:05 PM (IST)
करदाताओं को किया सम्मानित
करदाताओं को किया सम्मानित

जेएनएन, नवांशहर : अच्छे आयकर दाताओं को इनकम टैक्स विभाग प्रशंसा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर रहा है। आयकर रिटर्न दाखिल करने तथा राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में निरंतर योगदान देने वाले व्यक्तिगत आयकर दाताओं को सरकार द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी करने की पहल केंद्र सरकार ने की है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के द्वारा नवांशहर के डेंटल अस्पताल के डॉ. अश्वनी धीर को 2019/20 कांस्य प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. धीर ने कहा हर एक इंसान को ईमानदारी से अपना बनता टैक्स देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी