शहीद भगत सिंह के गांव में गरजे मजीठिया, केजरी को बताया नटवर लाल

शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोजित रैली में बिक्रम सिंह मजीठिया कांग्रेस व आप दोनों पर बरसे। उन्होंने केजरीवाल को नटवरलाल की संज्ञा दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 02:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 03:41 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के गांव में गरजे मजीठिया, केजरी को बताया नटवर लाल

खटकड़कलां (वेब डेस्क)। नवांशहर स्थित शहीद भगत सिंह के जन्मस्थल पर उनकी जयंती पर यूथ अकाली दल ने रैली की। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्हें नटवर लाल की संज्ञा दी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साथा।

रैली में उपस्थित लोग।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नारा दे रहे हैैं कि हलके च कैप्टन, लेकिन कैप्टन लाहौर में हो सकते हैं पंजाब में नहीं। जब कैप्टन सीएम थे तो पहाड़ के कैप्टन थे। जब 2012 में पंजाब के लोगों ने वोट नहीं दिए तो वह नारा लगा रहे है हलके च कैप्टन। 2017 में एक बार फिर पंजाब की जनता कैप्टन को नकार देगी।

रैली में मंच पर उपस्थित नेता।

आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मजीठिया ने कहा कि यह पार्टी आप के नाम से जानी जाती है, लेकिन इनके नेताओं ने इसकी प्रियभाषा ही बदलकर रख दी है। अब लोग इसे आम अय्याश पार्टी के नाम से जानने लगे हैैं। इससे पूर्व यूथ अकाली नेताओं ने शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व को याद किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी