किसान संसद में शामिल होने के लिए महिलाएं दिल्ली के रवाना

रविवार को किरती किसान यूनियन के स्त्री विग की औरतों का जत्था नवांशहर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:41 PM (IST)
किसान संसद में शामिल होने के लिए महिलाएं दिल्ली के रवाना
किसान संसद में शामिल होने के लिए महिलाएं दिल्ली के रवाना

जागरण संवाददाता, नवांशहर

नौ अगस्त को जंतर-मंतर दिल्ली में किसान महिलाओं की लग रही संसद में शामिल होने के लिए रविवार को किरती किसान यूनियन के स्त्री विग की औरतों का जत्था नवांशहर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिसमें सुरजीत कौर उटाल जिला प्रधान शहीद भगत सिंह नगर, मनजीत कौर अलाचौर जिला प्रैस सचिव, अनूपजीत कौर महमूदपुर शामिल हैं।

दिल्ली रवाना होने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए चल रहे देश व्यापक संघर्ष में औरतें बढ़ चढ़कर योगदान डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के लिए औरतें घरों के घेरे में से निकल कर देश के नए भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को किसानी संसद में केंद्र सरकार के विरुद्ध अविश्वसनीयता का संकल्प रखा जाएगा, वह इस संकल्प के हक में वोट करेंगी।

chat bot
आपका साथी