पुलिस के सामने ससुराल वालों ने की विधवा पिटाई, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

रविदास नगर में एक विधवा महिला माला देवी की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:12 AM (IST)
पुलिस के सामने ससुराल वालों ने की विधवा पिटाई, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
पुलिस के सामने ससुराल वालों ने की विधवा पिटाई, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

जेएनएन,नवांशहर : रविदास नगर में एक विधवा महिला माला देवी की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पिटाई पुलिसकर्मियों के सामने की गई है। माला देवी सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि 2008 में राजेंद्र के साथ उसकी शादी हुई थी। उसका एक दस वर्षीय बेटा व पांच साल की बेटी हैं। पिछले साल उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। एक साल पहले मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया था। माला देवी नई आबादी में किराए पर घर लेकर रह रही है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुलिस के सामने ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की लेकिन पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। काफी देर के बाद मामले की शिकायत वूमेन सेल से की गई। वुमेन सेल के कर्मचारियों ने भी उसे बार-बार बुला कर परेशान किया। माला देवी ने बताया कि तीन दिन पहले वह वुमेन सेल के ऑफिसर को बताकर अपने बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गई तो मेरे ससुराल वालों ने मकान को ताला लगाया और उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने कहा, जब वह दोबारा मंकान मकान में गई तो वहां दो पुलिस वाले भी मौजूद थे और साथ में बहन रूपाली भी थी। इसके बाद उसके जेठ मक्खन, देवर संदीप,भांजी सनी और सास भजन कौर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने पुलिस वाले से मदद मांगी तो उन्होंने कोई मदद नहीं की और और तमाशबीन के जैसे खड़े होकर पूरी घटना को देखते रहे। इस हमले में उसका सिर फट गया और वो लहूलुहान होकर गिर गई। इस उपरांत उसके बहन ने उसे संभाला तो उसके साथ भी उन्होंने मार पिटाई की और धमकी दी कि अगर तुम पुलिस के पास गई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार देंगे।

chat bot
आपका साथी